मण्डला दर्पण

कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड की महाराजपुर साइट पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मंडला जबलपुर दर्पण । कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड की महाराजपुर साइट पर ग्रुप चेयरमैन सर के 81वें जन्मदिवस के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 18 यूनिट रक्त दान किया।यह आयोजन पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक एवं मानवता को समर्पित भावना के साथ किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया।शिविर में परियोजना प्रबंधक अजय यादव, सुरक्षा प्रभारी अमित शर्मा, तथा प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग से राघव तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सभी ने ग्रुप चेयरमैन सर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों की सहायता करना था, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी था कि “रक्तदान – महादान” है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88