सिवनी दर्पण

भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सिवनी जबलपुर दर्पण । विधानसभा सिवनी के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी और विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया ने गरिमामय उपस्थिति दी।

मंच पर जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता ओम दुबे और रमेश तिवारी, साथ ही जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निरंजन मिश्रा ने किया और आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर ने किया।

🔹 अतिथियों के शुभकामना संबोधन

केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह भाजपा की एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प हम सभी मिलकर पूर्ण करें और नर सेवा को नारायण सेवा मानकर समाज हित में सक्रिय रहें।

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि भाजपा परिवार की शक्ति कार्यकर्ताओं में निहित है। उनका परिश्रम संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी से मिलकर जनसेवा के दीप जलाने का आह्वान किया।

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा कि “दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की एकता और सेवा भाव का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं में उल्लास और उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और संगठन के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88