छतरपुर दर्पण

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा ने जन्मदिन को बनाया सेवा और संस्कार का पर्व

छतरपुर जबलपुर दर्पण । भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा ने अपने जन्मदिवस को सामान्य तरीके से नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाजसेवा के कार्यों को समर्पित करते हुए विशेष रूप से मनाया। उन्होंने दिन की शुरुआत निर्वाणा फाउंडेशन पहुंचकर की, जहां उन्होंने बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।इसके पश्चात बॉबी राजा गठेवरा हनुमान टौरिया स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों का पूजन कर चारे का वितरण किया और गौसेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार ही जीवन का सच्चा आधार हैं, जन्मदिन जैसे अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का अवसर देते हैं। इसी क्रम में वे जिला अस्पताल परिसर स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। वृद्धजनों ने उन्हें दीर्घायु एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। दिनभर जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी बॉबी राजा गठेवरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88