कटनी दर्पण

“29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम

कटनी जबलपुर दर्पण । 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं नवाचार थीम पर आधारित जिला एवं संभाग स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कटनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय युवा उत्सव के दौरान 07 प्रमुख विधाओं कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अनेक प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी सृजनशीलता, कला एवं नवाचार को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने विज्ञान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागी बच्चों से संवाद किया तथा उनके द्वारा प्रदर्शित वैज्ञानिक मॉडलों और नवाचारों की सराहना की।

युवा उत्सव के समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं के नाम

  1. लोकगायन प्रथम — कृष्ण कला एवं समूह
  2. लोकनृत्य द्वितीय — श्रमदान वाणिज्य व कला महाविद्यालय
  3. कहानी लेखन प्रथम — दीपिका द्विवेदी
  4. कविता लेखन प्रथम — चंचल विश्वकर्मा
  5. कविता लेखन द्वितीय — सौरभ विश्वकर्मा
  6. चित्रकला प्रथम — पलक सोनी
  7. चित्रकला द्वितीय — श्रेया बहल
  8. भाषण प्रथम — अर्शिका गौतम
  9. भाषण द्वितीय — अनन्या खम्परिया
  10. विज्ञान मेला प्रथम — सुप्रिया पटेल

पुलिस अधीक्षक महोदय ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88