Uncategorised

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने किया निर्माणाधीन अटल उद्यान का निरीक्षण

बालाघाट जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने भाजपा कार्यालय परिसर के बाजू में निर्माणाधीन अटल उद्यान का निरीक्षण कर कार्य के गुणवत्ता, मापदंड को लेकर कार्यप्रणाली पर निविदाकार को उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने यहां भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, सुशासन के प्रणेता अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा के लिए चिन्हित स्थान में प्रतिमा निर्मित मंच का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा, अटल जी हमारे राष्ट्रपुरुष, गर्व और गौरव हैं, उनके पावन स्मरण में जनास्था के निमित्त अटल उद्यान और अटल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिसका सुव्यवस्थित कार्य हम सबकी जिम्मेदारी है। जिसे हम हर हाल में निर्वहन करेंगे। इसी भाव के साथ यह प्राणपण से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, जितेन्द्र चौधरी, अजीत वैध, भुवन रांहगडाले, खिमेन्द्र गौतम, संतोष सिंगारे, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, मोनिल जैन, नवनीत नायडू, अखिलेश चौरे, सिद्धार्थ वाजपेई समेत आमजन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88