नरसिंहपुर दर्पण

दुभाघाट मेला प्रांगण में चल रही भागवत,श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालु

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । तहसील के अंतर्गत ग्राम जमुनिया के दुभा घाट नर्मदा तट पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक धर्मेंद्र शास्त्री महाराज ने सुंदर ढंग से अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र को श्रवण करते हुए बताया कि भगवान की भक्ति प्रहलाद ने बचपन से की आज के दौर में हमें भगवान की भक्ति स्वयं करते हुए बच्चों से भी करना चाहिए बचपन से बच्चों को सुंदर संस्कार देना चाहिए भक्त प्रहलाद के जीवन में बहुत विपत्ति आई परंतु उन्होंने भगवान की भक्ति करना नहीं छोड़ा भगवान नरसिंह प्रहलाद की रक्षा के लिए स्वयं बैकुंठ से मृत्यु लोक आए प्रहलाद को गोद में बिठाकर प्रेम स्नेह देकर आशीर्वाद प्रदान किया।इस प्रसंग के बाद समुद्र मंथन की कथा बाली बामण की कथा श्रीराम जन्म की कथा एवं कृष्ण जन्म की कथा श्रवण कराई इस दौरान मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश राजू राजपूत मुकेश राजपूत यशपाल राजपूत मंझा पटेल,बबलू पटेल सरपंच, अभिषेक पटेल आशीष पटेल रघुनाथ राय कंछेदी पटेल एवं अन्य सभी भक्तों ने व्यास पीठ पर पहुंचकर कथावाचक महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर दिनांक 8 दिसंबर दिन सोमवार को माखन चोरी लीला बाल लीला गोवर्धन पूजा तक की कथा श्रवण कराई जाएगी दिनांक 9 दिसंबर दिन मंगलवार को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह उत्सव एवं 10 दिसंबर बुधवार 2025 को सुदामा चरित्र के साथ कथा का समापन होगा वहीं इस भागवत कथा को श्रवण करने आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88