नरसिंहपुर दर्पण

कटकुही से निनाई सिलवानी बरहटा सड़क बनाने से मिलेगी राहत

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकुही से निनाई गांव होते हुए सिलवानी बरहटा सड़क का पीएम सड़क के माध्यम से कराने ग्रामीण मांग कर रहे हैं। यह सड़क वर्तमान समय में पूरी तरह से कच्ची है, जिसके कारण बारिश में पूरी सड़क पर दलदल हो जाने से चार माह तक उक्त सड़क बंद रहती है। ससल अत जो पंचायत से मुंगवानी जाने का शार्टकट रास्ता है जिसका उपयोग अन्य मौसम में वाहन वालों से लेकर पैदल आने जाने वाले करते रहते है। गांव के लोगों ने बताया कि यदि इस सड़क का निर्माण कर दिया जाता है तो यहां के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। वहीं मुंगवानी से आने वाले भी सहजता के साथ निनाई से कटकुही और नगवारा श्रीनगर गांव आ जा सकते है। जिस प्रकार विभाग ने पहाडीखेड़ा गांव की सड़क का निर्माण करवाया है, उसी प्रकार कटकुही से निनाई होते हुए सिलवानी तक डामर सड़क का निर्माण करवाने की दिशा में कदम उठाए। यहां पर वनविभाग की जमीन अवश्य पड़ती है, जहां पर किसी प्रकार का जंगल नहीं है और ना ही कोई नए पौधे रोपित किए गए है। यहां पर आने जाने कच्चा रास्ता अवश्य है, इस कच्चे रास्ते को पक्‍का करने की जरूरत आदिवासी परिवार के सदस्य कर रहे है, यदि ऐसा होता है तो सिलवानी घूम कर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88