कटनी दर्पण

भारतीय सेना में चयनित दो युवाओं का उमरियापान सरपंच ने किया सम्मान

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । भारतीय सेना में चयनित उमरियापान निवासी रवि पिता लल्लूराम चौरसिया ( 21 ) का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ था । रवि के पिता लल्लूराम चौरसिया उमरियापान पंचायत में वाटर सप्लाई कर्मचारी हैं, जबकि माता सीमा चौरसिया गृहिणी हैं । वहीं धनवाही निवासी सत्यम पिता राजेन्द्र चक्रवर्ती ( 19 ) का चयन टेरिटोरियल आर्मी ( टीए ) में हुआ । वे साथियों के साथ दानापुर में छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे हैं । अब वे बैंगलोर में अपनी सेवाएं देंगे । भारतीय सेना में चयनित दोनों जवानों का सम्मान समारोह शुक्रवार को उमरियापान पंचायत परिसर में किया गया । सरपंच अटल ब्यौहार ने दोनों युवा जवानों का फूल माला पहनाकर ,शाल भेंट कर सम्मानित किया । इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, प्राचार्य मुकेश पटेल, जगमोहन चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, सूरज गौंटिया,आदित्य ब्यौहार, लल्लू राम चौरसिया, बिहारी झारिया, अज्जू झारिया आदि ने दोनों युवाओं का तिलक-वंदन कर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया । साथ ही अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, पत्रकार एवं ग्रामीणों ने दोनों युवाओं को उज्ज्वल भविष्य एवं देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88