कटनी दर्पण

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में चोरी करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

​ ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक सूने मकान में चोरी करने वाले चार आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
​ क्या था पूरा मामला?
​जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को ग्राम सरई निवासी 70 वर्षीय चमन लाल पिता होलली चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र रमेश चौधरी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रात्रि में 2 क्विंटल चावल और एक गैस सिलेंडर पार कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
​पुलिस की त्वरित घेराबंदी
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने एक विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम सरई और आसपास के क्षेत्रों से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान (मसरुका) बरामद किया।
​गिरफ्तार किए गए आरोपी:
​पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
​मोनू सिंह (24 वर्ष), निवासी सरई
​कृष्ण पाल सिंह (21 वर्ष), निवासी सरई कटरिया
​जयभान सिंह (21 वर्ष), निवासी छोटी सरई
​उमेश सिंह (30 वर्ष), निवासी छोटी सरई
​ टीम की विशेष भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के साथ सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक, मनोज तथा आरक्षक डोमन दास, पंकज, रंजीत, जागेश्वर एवं अजय की सराहनीय भूमिका रही।
​पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88