सतना दर्पण
फिलीपींस में लहराया तिरंगा, सतना की उद्रेका सिंह ने जीते तीन रजत पदक

सतना जबलपुर दर्पण । फिलीपींस की राजधानी मनीला में 10–11 जनवरी को आयोजित साउथ ईस्ट एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में सतना की बेटी उद्रेका सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उद्रेका ने 1000 मीटर शॉर्ट ट्रैक, 3000 मीटर वुमेन्स रिले और 2000 मीटर मिक्स रिले में तीन रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। ऐकडेमिक हाइट पब्लिक स्कूल की छात्रा एवं वैभव स्केटिंग अकैडमी में प्रशिक्षण ले रही उद्रेका की इस उपलब्धि पर खेल संगठनों, विद्यालय प्रबंधन और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने इसे सतना, मध्यप्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।



