सीधी दर्पण

पति ने सरकारी आवास में प्रधान आरक्षक पत्नी को उतारा मौत के घाट

सीधी जबलपुर दर्पण । पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला प्रधान आरक्षक को उसके पति ने ही देर रात बेसबाल बैट से चेहरे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो चुका था। जिसकी तलाश में पुलिस अधीक्षक द्वारा कई टीमें रवाना की गई हैं। जिससे आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा सके। महिला प्रधान आरक्षक की हत्या के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन मैदान में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर मृतका प्रधान आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक सविता साकेत 38 वर्ष कमर्जी थाना में पदस्थ थी। उनका पति वीरेन्द्र साकेत 40 वर्ष से कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। घटना के दौरान दोनो के बीच वाद-विवाद हो रहा था। उस दौरान मां बेटी से मोबाइल पर बात कर रही थी। घटना के वक्त खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी तैश में आकर आरोपी पति द्वारा हत्या कर दी गई। इनके दो संतान थी। जिनमें 20 साल की बेटी एवं 22 साल का बेटा है। इनकी शादी को 26 साल हुए हैं। घटना के वक्त बेटी अपने ननिहाल में थी। जबकि बेटा इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि आरोपी पति द्वारा पत्नी के ऊपर शक किया जाता था। जिसके चलते दोनो के बीच वाद-विवाद की स्थिति रहती थी। आरोपी पति को गाड़ी खरीदकर पत्नी द्वारा दिया गया था। जिसमें वह ड्राइविंग करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनो के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद बीरेन्द्र ने सविता पर बेसबाल बैट से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही सविता की मौत हो गई। कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे तक सविता ने ड्यूटी की और घर चली गई। उसके पति की खुद की गाड़ी थी। जिसे जल संसाधन विकास में लगाया गया था। इसी गाड़ी में पति ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद समूचे इलाके को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में भी काफी मातम देखा गया। महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद मृतिका की बेटी को संभालने में लगी हुई थी। मां की हत्या के बाद से बेटी भी काफी सदमे में थी।
राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई-पुलिस लाइन मैदान में मृतिका प्रधान आरक्षक सविता साकेत के पार्थिव शरीर को रखकर सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। इस अवसर पर रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। डीआईजी हेमंत चौहान ने इस दौरान कहा कि पुलिस विभाग के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। हमने पीडि़त परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में एक लाख रुपए उपलब्ध करा दिया है। वहीं राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। डीआईजी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी पत्नी से मारपीट किया करता था। इसे लेकर किसी प्रकार की शिकायत मिली थी या नहीं इसका पता कराएंगे। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
इनका कहना है।
मृतिका प्रधान आरक्षक कमर्जी थाना में पदस्थ थी। विवाद के चलते पति द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। फरार आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा कई टीमें लगाई गई हैं। मौके पर पहुंचकर उनके साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हेमंत चौहान, डीआईजी रीवा।
मेरी मां प्रधान आरक्षक पद पर कमर्जी में पदस्थ थी। पिता द्वारा अकारण ही मां की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह ननिहाल में थी और भाई इंदौर में। यदि मैं घर में होती तो मां की हत्या नहीं होती। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से मेरी मां की हत्या की गई है उससे भी दर्दनाक मौत पिता की हो।
आंचल साकेत, मृतिका की बेटी।
मृतिका प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या की सूचना मिलते ही वह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जानकारी से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की गई। आरोपी पति बीरेन्द्र साकेत के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के जल्द पकड़े जाने की संभावना है।
कन्हैया सिंह बघेल, टीआई कोतवाली सीधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88