अपना काम बनता… जहरीला पानी पी रही है जनता…?

सिवनी जबलपुर दर्पण । जिले की लखनादौन तहसील में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही ने जनता की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले उपखंड लखनादौन के एसडीओ हर्षित सिंह बैस ने पेयजल स्रोतों में एक्सपायरी क्लोरीन डलवा दी जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा गया है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर मामले पर जनप्रतिनिधि खामोश हैं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जो लखनादौन क्षेत्र से भलीभांति परिचित हैं उन्होंने भी अभी तक इस मामले पर कोई पहल नहीं की विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जिन्हें जनता मौनी बाबा कहकर पुकारती है वे भी चुप्पी साधे बैठे हैं मानो इस बड़े भ्रष्टाचार और लापरवाही से उनका कोई लेना देना ही न हो इसी तरह जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती उइके और भाजपा मंडल अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हानी भी अब तक खामोश हैं जबकि जनता उम्मीद कर रही थी कि ये लोग आगे बढ़कर दोषियों पर कार्रवाई करवाएंगे लेकिन सभी जिम्मेदार मौन धारण किए बैठे हैं जिससे जनता में आक्रोश और बढ़ रहा है लोगों का कहना है कि नेताओं की जिम्मेदारी क्या केवल चुनाव तक ही सीमित है आम जनता पूछ रही है कि आखिर जहरीला पानी पिलाने वाले पीएचई विभाग के एसडीओ हर्षित सिंह बैस पर कब कार्रवाई होगी और कब जनता को राहत मिलेगी फिलहाल लखनादौन क्षेत्र में हर गली मोहल्ले में यही सवाल गूंज रहा है कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले अधिकारी और चुप्पी साधे जनप्रतिनिधि पर आखिर लगाम कौन लगाएगा।



